उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सोमवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पड़रौना नगर के आवास विकास कालोनी में रहने वाली 29 वर्षीय अध्यापिका ने सोमवार को अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। महिला पड़रौना ब्लॉक के जंगल बकुलहा प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर थी। बीते फरवरी में ही इसकी शादी हुई थी।