उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से बड़ी खबर है। गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ चौकी से लगभग ड़ेढ किलोमीटर से दूर राजघाट राप्ती नदी के नये पुल के बगल में मूर्ति विसर्जन वाले तालाब में एक युवती की लाश मिली। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके से पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। शव को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।