फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दो तस्कर गिरफ्तार, तेजाब, पत्थर के हमले में दरोगा समेत तीन घायल

Tue, 14 Jan 2020 02:38 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, पिपराइच (गोरखपुर)।

सार

  • पुलिस टीम पर तेजाब, पत्थर से पशु तस्करों ने बोला हमला
  • सरगना समेत कुशीनगर के चार तस्कर चकमा देकर फरार
विज्ञापन
गोरखपुर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उनौला के पास स्थित भारती स्कूल के पास रविवार की रात पिकअप सवार पशु तस्करों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक तेजाब, पत्थर के हमले में दरोगा समेत तीन पुलिस वाले घायल हो गए। पुलिस टीम पर फायरिंग भी की गई। हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर दो तस्करों को दबोच लिया जबकि सरगना समेत चार तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
विज्ञापन


तस्करों की पत्थरबाजी में दरोगा विजय सिंह परमार, हेड कांस्टेबल कयूम अली, कांस्टेबल प्रेम बहादुर सिंह को चोट आई। पकड़े गए बदमाश की पहचान कुशीनगर जिले के कुबेर स्थान थाना क्षेत्र के सेमरा हरदो टोला बेलवा गांव निवासी राजकुमार तथा गुलरिहा थाना क्षेत्र के हरसेवकपुर टोला दहला निवासी प्रेम यादव के रूप में हुई है।

पिपराइच थानेदार सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पादरी बाजार की तरफ  से ईट पत्थर, तेजाब, चाकू, लाल मिर्च पाउडर के साथ असलहों से लैस पिकप सवार छह पशु तस्कर पशुओं की तलाश में घूम रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने उनौला रोड़ पर विकास भारती स्कूल के पास उनकी घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देख बदमाशों ने ईट पत्थर से पहले हमला किया लेकिन पुलिस द्वारा घिरता देख फायरिंग भी शुरू कर दिए। पुलिस टीम ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। वहीं, चार बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें