फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला के पांच हजार रुपये उड़ाए, पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरीचौरा। चौरीचौरा क्षेत्र की एक महिला ने बैंक से 30 हजार रुपये निकाले। महिला का कहना है कि उसी दौरान एक शख्स उसके पास आया और नोट कम होने की बात कही। महिला ने उसे रुपये गिनने के लिए दे दिए। रुपये की गिनती के दौरान उसने पांच हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, चकदेइया की रहने वाली गुड्डी देवी पत्नी मुंशी चौधरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह 18 जुलाई को चौरीचौरा कस्बे में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से रुपये निकालने गई थी। उसने बैंक से 30 हजार रुपये निकाले। उसी दौरान एक शख्स आया और नोट कम होने की बात कही। रुपये गिनने के दौरान उसने पांच हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर उसके सीसीटीवी कैमरे की मदद से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान कुशीनगर जिले के कसया, भठही बाबू निवासी शमसुद्दीन अंसारी के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से 4100 रुपये बरामद किए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें