फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवती से बैग छीनने की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल इलाके के वाणिज्य कर कार्यालय के पास बुधवार की रात युवती से बैग व मोबाइल फोन लूट करने की कोशिश करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रामगढ़ताल के गायघाट बुजुर्ग निवासी अजीत के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, देवरिया के मदनपुर इलाके के नकईल की रहने वाली प्रियांशु सिंह पुत्री चंद्रभूण सिंह शहर में रहकर पढ़ाई करती हैं। बुधवार की रात 8.30 बजे वह पैदल ही घर जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल फोन व बैग लूटने का प्रयास किया। प्रियांशु ने शोर मचाया तो पास में ही मौजूद ट्रक चालक आने लगे, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए थे। प्रियांशु ने बाइक का नंबर नोट कर लिया था। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें