फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पति के बगल में सोई महिला की साड़ी खींचा, विरोध पर ईंट से हमला

Tue, 22 Aug 2023 01:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

शनिवार की रात में महिला पति के साथ घर के बाहर बरामदे में तख्त पर सोई थी। रात में करीब 9.40 बजे गांव का ही एक शख्स आया और अश्लील हरकत करने लगा। आरोप है कि उसने महिला की साड़ी खींच दी। हरकत होने पर महिला की नींद खुल गई और वह शोर मचाने लगी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गीडा इलाके के एक गांव में शनिवार की रात पति के साथ सोई महिला की साड़ी खींचने और विरोध करने पर ईंट से हमला करने का मामला सामने आया है। रात में महिला ने डॉयल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात में महिला पति के साथ घर के बाहर बरामदे में तख्त पर सोई थी। रात में करीब 9.40 बजे गांव का ही एक शख्स आया और अश्लील हरकत करने लगा। आरोप है कि उसने महिला की साड़ी खींच दी। हरकत होने पर महिला की नींद खुल गई और वह शोर मचाने लगी।

पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने पास में पड़े ईंट से हमला कर दिया। ईंट महिला के पैर पर लगी, जिससे वह चोटिल हो गई। आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। महिला की सूचना पर आई पुलिस आरोपी की तलाश में उसके घर भी गई, लेकिन वह फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें