फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में चली थी कोतवाली क्षेत्र में गोली, तीन गिरफ्तार

Sun, 23 Jul 2023 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
कोतवाली थाना इलाके में फायरिंग करने के आरोप में पकड़े गए तीनों युवक
विज्ञापन
गोरखपुर। कोतवाली इलाके के राज नर्सिंग होम के पास 16 जुलाई की रात में पुरानी रंजिश में गोली चली थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश करते हुए देसी पिस्टल बरामद कर लिया। पुलिस तीन अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं पिस्टल देने वाला युवक खुदकुशी कर चुका है। बदमाशों की आपसी रंजिश में चली गोली राहगीर सुरेंद्र (17) के पेट में लगी थी। वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। हालांकि, उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान माधोपुर निवासी शाहिल कन्नौजिया, आनंद साहनी व सृजन दिव्यांश के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने राजघाट इलाके के राज दुबे, अमन साहनी सहित तीन और लोगों के घटना में शामिल होने की बात बताई है। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई व सीओ अनुराग सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि कोतवाली के राज नर्सिंग होम के पास ऑटो में बैठकर मोबाइल फोन देख रहे प्रिंस कुशवाहा पर दो बाइक पर सवार होकर आए छह युवकों में से एक युवक ने पिस्टल से प्रिंस को लक्ष्य कर फायरिंग की गई थी।
घटना में प्रिंस को गोली न लगकर राहगीर सुरेंद्र यादव को लग गई थी। शाहिल के पास से मुंगेर निर्मित पिस्टल बरामद की गई है। एसपी सिटी ने बताया कि शाहिल ने प्रिंस की बहन पर छींटाकशी की थी, जिसे लेकर कई बार विवाद हो चुका है, इसी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। शाहिल ने चार माह पहले अपने घर के पीछे रहने वाले एक युवक से पिस्टल खरीदी थी। वह युवक खुदकुशी कर चुका है। एसपी ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें