चौरीचौरा (गोरखपुर)। चौरीचौरा क्षेत्र के बाल खुर्द निवासी विनीत राय पुत्र रूदल राय ने गांव के ही पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महेंद्र राय व नवनीत राय पर मारपीट, जानलेवा हमला की कोशिश के तहत केस दर्ज कर मामलेे की जांच कर रही है।
विनीत राय ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि 16 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे बाइक से खेत में चरी लाने जा रहे थे। खेत के बगल में ही महेंद्र पुत्र राम दुलारे राय बोरिंग करा रहे थे। वह खेत में चरी काटने लगा। इस दौरान महेंद्र राय व उनके पुत्र नवनीत राय उर्फ पुष्पेंद्र गाली देने लगे। मना करने पर नवनीत उर्फ पुष्पेंद्र ने धारदार पाइप से सिर पर वार कर दिया जिससे उसक सिर फट गया। भाई शिवम बचाने आया तो भाई को भी लाठी-डंडे से मारने पीटने लगे। संवाद
अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोपी पर कार्रवाई की मांग
पीपीगंज। सोशल मीडिया व इंस्टाग्राम पर धर्म विशेष पर अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से शिकायत की गई है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र का रहने वाले एक युवक ने दूसरे धर्म के भगवान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की है। उसका चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोगों ने अमर्यादित टिप्पणी और इंस्टाग्राम चैट को ट्वीट कर करते हुए पुलिस और उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। संवाद