फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवक के घर पहुंची प्रेमिका ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने समझौता कराकर विवाहिता और प्रेमी को साथ घर भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहजनवां। इलाके के एक गांव में युवक के घर पर मंगलवार की रात में उसकी प्रेमिका पहुंच गई और हंगामा करने लगी। वह साथ रहने की जिद पर अड़ी थी तो युवक की मां उसे घर में घुसने नहीं दे रही थी। बुधवार को पुलिस ने दोनों पक्ष में पंचायत कराकर मामले को शांत कराया। जानकारी के मुताबिक, सहजनवां थाना क्षेत्र के निवासी एक 20 वर्षीय युवक का ननिहाल घुघली जिला महराजगंज में है।
विज्ञापन

करीब एक माह पूर्व युवक अपने ननिहाल गया था। वहां पर रहकर बाइक मरम्मत करने लगा। उसी दौरान पड़ोस की एक विवाहिता से प्रेम हो गया। वह विवाहता और उसके दो वर्ष के लड़के को साथ लेकर मुंबई चला गया। इसके बाद महिला के परिजनों ने घुघली थाने में शिकायत किया। पुलिस ने युवक के परिजनों पर दबाव बनाया तो युवक विवाहिता को लेकर घुघली थाने पर पहुंचा। जहां विवाहिता के पति ने रखने से इनकार कर दिया। मायके वाले उसे लेकर घर चले गए। सोमवार को महिला युवक के घर पहुंच गई और रहने के लिए अड़ गई। लेकिन, युवक के परिजनों ने साथ रखने से इनकार कर दिया। विवाहिता ने सहजनवां थाने पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने समझौता कराकर विवाहिता और प्रेमी को साथ घर भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें