फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सट्टेबाजी के आरोप से घिरा क्रिकेट टूर्नामेंट आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सट्टेबाजी के आरोप के बीच स्थगित जिला स्तरीय टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप बृहस्पतिवार से फिर से शुरू हो रही है। मैच सुबह छह बजे से सेंट एंड्रयूज काॅलेज के मैदान पर लक्ष्य एकेडमी और सरमाउंट के बीच खेला जाएगा। मैच का प्रसारण कौन करेगा, इसका प्रायोजक कौन होगा इसे लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं हो सका है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आरोपों से घिरता देख मंडलीय क्रिकेट एसोसिएशन ने अपनी जिम्मेदारी पर टूर्नामेंट शुरू करा रहा है। मंडल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शफीक अहमद सिद्दीकी ने बताया कि गर्मी के कारण मैच बीच में ही रोकना पड़ा था। प्रतियोगिता के आयोजक आकाश गुप्ता नेपाल गए थे, जो आ चुके हैं। प्रतियोगिता बृहस्पतिवार से फिर शुरू हो रही है। जो शर्तें टूर्नामेंट में पहले रखी गई थीं, उसी के अनुसार मैच होगा। अगर शर्तों का पालन नहीं हुआ तो आयोजक पर कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी तरफ गोरखपुर क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक कर निर्णय लिया है कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री के आने का इंतजार जीसीए के पदाधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें