सीआरडी की एनसीसी कैडेट् अनिन्दया सिंह गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली के लिये चयनित।
गोरखपुर। चंद्रकांति रमावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज की एनसीसी कैडेट सीनियर अंडर अफसर अनिंदया सिंह का चयन गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली (आरडीसी कैंप) के लिए हुआ है। वह 27 दिसंबर को नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। यह कैंप एनसीसी के सबसे बड़े कैंप में से एक माना जाता है।
एनसीसी कैप्टन डॉ. अपर्णा मिश्रा ने बताया कि इस कैंप में संपूर्ण भारत से चयनित एनसीसी कैडेट प्रतिभाग करते हैं। शिविर का उद्घाटन उपराष्ट्रपति द्वारा किया जाता है और 28 जनवरी को प्रधानमंत्री की रैली के साथ संपन्न होता है। इस कैंप का हिस्सा बनना एनसीसी कैडेट्स के लिए बहुत ही गर्व की बात होती है।
कैडेट अनिंदया की इस उपलब्धि पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष पुष्पदन्त जैन, प्रबंधक डॉ विजयलक्ष्मी मिश्रा, 15 यूपी गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग अफसर कर्नल अमूल्य प्रताप सिंह, मेजर महुआ भट्टचार्य, प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह व डॉ. अपर्णा मिश्रा ने बधाई दी है।