फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर 8 पर केस

Mon, 13 Oct 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में पूर्व में हुए मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि भगवानपुर गांव निवासी सुभद्रा ने सिविल जज सीनियर डिविजन/एसीजेएम कोर्ट को 18 अगस्त को दिए शिकायत में बताया कि 5 अगस्त को दिन में लगभग 10 बजे गांव के जनार्दन, सुनीता, हनुमंत, रीना, अनीता, प्रांजल, शिवांगी और श्रीमती एक राय व गोलबंद होकर जमीन विवाद की रंजिश को लेकर उनके बेटी को गाली देते हुए मारने-पीटने लगे। बेटी के बचाव में जाने पर उन्हें भी काफी मारा-पीटा और जानमाल की धमकी दी। शोर सुनकर गांव के तमाम लोगों ने बीच-बचाव किया। एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर 10 अक्तूबर को केस दर्ज लिया गया था, मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें