फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 13 मई को होगी मतगणना, तैयारी में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निकाय चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद प्रशासन अब मतगणना की तैयारियों में जुट गया है। मतगणना 13 मई को होगी। इसके लिए जल्द ही कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया जाएगा। नगर निगम के वोटों की गिनती गोरखपुर विश्वविद्यालय तो नगर पंचायतों की गिनती संबंधित तहसीलों में होगी। यहीं पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम व बैलेट बाॅक्स रखे गए हैं। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

दो स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। अंदर पीएसी के विशेष बल के जवान तैनात हैं तो बाहरी सुरक्षा पुलिस के पास है। मेयर एवं पार्षद पदों के मतों की गिनती के लिए 40-40 टेबल बनाए गए हैं। एजेंट या मतगणना कर्मी, कोई भी मोबाइल फोन लेकर नहीं जा सकेगा। गोरखपुर विश्वविद्यालय के बैडमिंटन हाल में नगर निगम के वार्ड संख्या एक से 20 तक, वाणिज्य संकाय में वार्ड संख्या 41 से 60 तक एवं इंजीनियरिंग संकाय में वार्ड संख्या 61 से 80 तक की मतगणना होगी। गणना दो चरणों में होगी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। प्रत्याशियों के समर्थक भी निगरानी के लिए मौके पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें