फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पार्षद का आमरण अनशन जारी, अभी भी अस्पताल में हैं भर्ती

विज्ञापन
पार्षद का आमरण अनशन जारी, अभी भी अस्पताल में हैं भर्ती
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। बेतियाहाता दक्षिणी में सिक्स लेन के किनारे नाला निर्माण को लेकर समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी का आमरण अनशन सोमवार को भी जारी रहा। हालांकि उनकी तबीयत में अब सुधार है। शनिवार की देर रात उनकी तबीयत बिगड़ने पर उनको जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया था। 25 मई को हुई बारिश में बेतियाहाता दक्षिणी मोहल्ले के घरों के सामने जलभराव हो जाने के बाद पार्षद ने नाला निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन के बाद आमरण अनशन शुरू कर दिया था। शनिवार को वह मेयर व पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में भी नहीं पहुंचे। पार्षद का कहना है कि जब तक उनकी मांग नहीं मान ली जाती, तब तक अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें