फोटो
गोरखपुर। बेतियाहाता में नाला निर्माण की मांग को लेकर पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी का आमरण अनशन मंगलवार को छठवें दिन भी जारी रहा। पार्षद की तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया था, जहां वे अनशन कर रहे हैं। पार्षद का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है, हालांकि उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। पार्षद ने बताया कि उनका वजह छह किलो घट गया है। क्षेत्र की जनता की समस्या के समाधान के लिए आमरण अनशन पर हूं। जब तक समस्या का समाधान नहीं होता है, अनशन जारी रहेगा। वहीं, मंगलवार को अधिवक्ताओं ने जिला अस्पताल जाकर समर्थन दिया।