फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में हंगामा: पार्षद प्रतिनिधि और कोटेदार में विवाद, आरोप- पाकिस्तान समर्थक है कोटेदार, उसके समर्थक

Wed, 14 May 2025 02:42 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

तिवारीपुर थाना क्षेत्र के जफरा बाजार निवासी विनोद गुप्ता मोहल्ले की चंद्रावती नामक महिला की केवाईसीकराने के लिए स्थानीय कोटेदार खलील के यहां गए थे । जहां किसी बात को लेकर कोटेदार खलील से विनोद गुप्ता की कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
धरने पर बैठे समर्थकों संग पार्षदों को समझाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटेदार के पास एक महिला का केवाईसी करने गए पार्षद प्रतिनिधि विजय गुप्ता और कोटेदार के बीच विवाद हो गया। आरोप  है कि पाकिस्तान के पक्ष में टिप्पणी करने को लेकर विवाद हुआ है। इसके बाद पार्षद भी मौके पर पहुंच गए और स्थानीय लोगों के साथ धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन



पुलिस तहरीर लेकर मामले को शांत कराई। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही। जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर थाना क्षेत्र के जफरा बाजार निवासी विनोद गुप्ता मोहल्ले की चंद्रावती नामक महिला की केवाईसीकराने के लिए स्थानीय कोटेदार खलील के यहां गए थे।
विज्ञापन


जहां किसी बात को लेकर कोटेदार खलील से विनोद गुप्ता की कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी कहासुनी में अकारण ही पूर्व पार्षद इरशाद  अपने भाई डान तथा एक साथी अमन के साथ आकर विनोद गुप्ता के साथ लात मुक्कों से मारपीट करने लगे। कुछ लोगों द्वारा आकर बीच बचाव कराया गया।

सूचना पाकर मौके पर वर्तमान पार्षद अभिषेक शर्मा आवास विकास तथा शिवेन्द्र मिश्रा पार्षद कल्यानपुर मौके पर आये और विनोद गुप्ता को लेकर थाने पर आ गए। मामले को देखते हुए पीड़ित विनोद गुप्ता को तत्काल मेडिकल के लिए जिला अस्पताल रवाना किया गया है।

दोनों पार्षद अभिषेक शर्मा व शिवेन्द्र मिश्रा तहरीर स्वयं देने की बात कहते हुए तहरीर लिखे, लेकिन थाने पर तहरीर नहीं दिए। बाद धरने पर बैठे पार्षद अभिषेक ने आरोप लगाया कि कोटेदार पाकिस्तान के समर्थन में बाते कर रहा था, जिसे लेकर विवाद हुआ है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें