फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज से खुलेंगे परिषदीय स्कूल, विद्यार्थियों का प्रवेश 28 से

Tue, 25 Jun 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालय गर्मी की छुट्टियों के बाद मंगलवार से खुल रहे हैं। इसके साथ ही विद्यालयों में छात्रों के आगमन की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। 28 जून से बच्चों का प्रवेश शुरू हो जाएगा। इससे पहले तीन दिन तक शिक्षक स्कूल पहुंचकर विद्यालय में छात्रों के अनुकूलित माहौल का निर्माण करेंगे। साथ ही कक्षा, पानी की टंकी, रसोई, शौचालय आदि की व्यवस्था को दुरुस्त कराएंगे।
विज्ञापन

28 जून को विद्यालयों में छात्रों के पहुंचने पर शिक्षक टीका लगाकर उनका स्वागत करेंगे। पहले दिन मिड डे मील का मेन्यू भी विशेष रहेगा। खीर एवं हलवा मध्यांह भोजन में परोसा जाएगा। इस संबंध में बीएसए ने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं।
पहले दिन बच्चों को आसपास के प्राकृतिक जगहों का भ्रमण कराने के साथ पर्यावरण से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इसके बाद 28 और 29 जून को छात्रों का प्रवेश विद्यालय में समर कैंप के साथ होगा। इनमें बच्चों को पर्यावरण, ऐतिहासिक, भौगोलिक और हस्तशिल्प से संबंधित जानकारी दी जाएगी। दो दिन स्कूल सुबह 7:30 से 10 बजे तक चलेंगे। एक जुलाई से विद्यालय सुबह 7:30 से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होंगे।
विज्ञापन

बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय में बच्चों के प्रवेश को यादगार बनाने के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर सभी प्रधानाध्यापकों और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें