गोरखपुर। गोरखपुर में एकीकृत मंडलीय कार्यालय का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। बृहस्पतिवार को एकीकृत मंडलीय कार्यालय के निर्माण के लिए बनी राज्य स्तरीय समिति के अध्यक्ष व प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक में शामिल जीडीए उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन ने प्रस्ताव के विषय में जानकारी दी। लखनऊ में आयोजित बैठक में दिए गए सुझावों को शामिल करने की भी जानकारी दी गई। बताया कि प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। उम्मीद है कि जल्द ही राज्य स्तरीय समिति की भी स्वीकृति मिल जाएगी। बैठक में जीडीए के अधिशासी अभियंता नरेन्द्र कुमार, सहायक अभियंता राजबहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।