फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अवैध निर्माण कर चल रहा था होटल व हुक्का बार, बिल्डिंग सीज

Sat, 01 Feb 2025 06:24 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

गोरखपुर में अवैध होटल वहां संचालित हुक्का बार पर पुलिस की निगाहें हैं। अभी हाल में कुछ होटलों और हुक्का बार पर कार्रवाई करने के बाद फिर से शहर के एक होटल को सीज किया गया है। बिना नक्शे के अवैध तरीके से इसका निर्माण किया गया था।
विज्ञापन
सीज करते जीडीए के अधिकारी व कर्मचारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 शाहपुर क्षेत्र में एक बिल्डिंग में अवैध निर्माण कर फ्लाई इन होटल व रेस्टोरेंट/हुक्का बार जीनस बॉटल चल रहा था, जिसे शनिवार को गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की टीम ने सील कर दिया। शाहपुर में गीता वाटिका के पास अनुराग सिंह के फ्लाई इन होटल के ऊपरी तल पर हुक्का बार का संचालन हो रहा था। अनिरुद्ध ओझा की ओर से इसका संचालन किया जा रहा था। 10 जनवरी को छापा मारकर पुलिस ने इसे पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें