गोरखपुर। कांग्रेस की 14 अक्तूबर को खजनी विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित किसान अधिकार यात्रा स्थगित कर दी गई है। कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के दिल्ली रवाना होने से कार्यक्रम टाल दिया गया है। नई तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस (पूर्वी जोन) की ओर से आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य किसानों, खेत मजदूरों, महिला किसानों, ग्रामीण युवाओं और पशुपालकों की समस्याओं तथा मांगों से अवगत होना था। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी, फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी, अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी अखिलेश शुक्ला, किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के अध्यक्ष रामअधार जोजफ और प्रदेश कांग्रेस कमेटी कोऑर्डिनेटर डॉ. एखलाक अहमद को इसमें शामिल होना था। ये सभी नेता 12 अक्तूबर के प्रदर्शन के लिए दिल्ली गए हैं।