फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, सड़क पर लेटीं जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
नीट रद्द करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को लक्ष्मीबाई पार्क में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कलक्ट्रेट जा रहे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने नगर निगम का गेट बंद करा दिया। इस पर जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान समेत कई कार्यकर्ता गेट के सामने सड़क पर लेट गए। पुलिस ने पहले समझाकर हटाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं माने तो सभी को वहां से उठाकर लक्ष्मीबाई पार्क में छोड़ा गया। दोपहर बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पेपर लीक मामले में सबसे अधिक आरोपी भाजपा शासित राज्यों से ही पकड़े गए हैं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद जिलाध्यक्ष की अगुवाई में दोपहर बाद कार्यकर्ता कलक्ट्रेट जाने के लिए निकले। इसकी जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन ने नगर निगम का मेन गेट ही बंद करा दिया। इससे कार्यकर्ता अंदर ही फंस गए। गेट बंद होने से नगर निगम पहुंचे लोगों की भीड़ जमा हो गई।
कार्यकर्ताओं को पुलिस कर्मी समझाकर वापस लौटा रहे थे, वहीं कार्यकर्ता आगे बढ़ रहे थे। इसी बीच जिलाध्यक्ष सड़क पर ही लेट गईं। इसे देख अन्य कार्यकर्ता भी लेट गए। महिला पुलिस कर्मियों ने जिलाध्यक्ष को सड़क से किनारे किया। इस दौरान तौकीर आलम, सतेंद्र निषाद, धर्मराज चौहान, सबिहा सब्जपोश, सूरज यादव, सोनिया शुक्ला, सत्येंद्र निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें