फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिजली निगम के दफ्तर में ताला बंदकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, इसलिए थे नाराज

Sun, 04 Aug 2024 02:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
मोहद्दीपुर स्थित बिजली विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय पर ताला लगाते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन करने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मोहद्दीपुर स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में ताला बंदकर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।

विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं निर्मला पासवान ने आरोप लगाया कि बिजली कटौती से किसान, मजदूर, नौजवान सभी त्रस्त हैं। नियमित बिजली नहीं मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, शहरी क्षेत्र में बिजली कटौती से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है।

छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। भीषण गर्मी में अनियमित और अघोषित कटौती से लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है। काफी देर तक प्रदर्शन के बाद भी जब कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अभियंता कार्यालय में ताला बंद कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे एडीएम ने ज्ञापन लिया।
विज्ञापन


इस दौरान संदीप गोरखपुरी, सत्येंद्र कुमार निषाद, अनुराग पांडेय, प्रवीण पासवान, निर्मला गुप्ता, तौकीर आलम, अनिल सोनकर, एसपी सिंह के साथ अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें