गोरखपुर। कांग्रेस के प्रदेश सह-प्रभारी अभिषेक दत्त 18 नवंबर को गोरखपुर के बांसगांव और खजनी विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।