फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़े हुए दामों को अगर वापस न लिया गया तो कांग्रेस पार्टी करेगी आंदोलन:निर्मला

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़े हुए दामों को अगर वापस न लिया गया तो कांग्रेस पार्टी करेगी आंदोलन:निर्मला राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर को दिया कहा,व्यापारी,कर्मचारी,किसान सभी है परेशान अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। देश में बढ़ते हुए पेट्रोल डीजल के दामों के विरोध में जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर को सौंपा। सरकार से तत्काल इस वृद्धि को वापस लेने की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर बढ़ी हुई पेट्रोल डीजल की कीमतों को वापस नहीं लिया गया तो आम जनता के साथ जुड़कर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बुधवार को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि लगातार 23 वे दिन पेट्रोल डीजल के मूल्य वृद्धि ने आम जनमानस की कमर तोड़ दी है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के दामों में कटौती हो रही है, परंतु हमारे देश में तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। वह दिन दूर नहीं है कि तेल के दाम सैकड़ा पार कर जाए। भारत देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि डीजल के दाम पेट्रोल से ज्यादा हो चुका है। इस बढ़ती महंगाई से निम्न और मध्यम वर्गीय परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। लोगों को अपने परिवार और अपना जीवन यापन करने में कठिनाई आ रही है लेकिन सरकार द्वारा बेतहाशा मूल्य वृद्धि करना यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार को चिंता जनता की नहीं है। भाजपा के नेताओं द्वारा जनसंवाद रैली की जा रही है परंतु जनता के साथ इस तरह की बढ़ती महंगाई पर किसी तरह का संवाद नहीं किया जा रहा है। हम भाजपा सरकार को चेतावनी देना चाहते हैं कि अगर यह मूल्य वृद्धि वापस नहीं ली गई आए दिन धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। इस दौरान पीसीसी सदस्य जितेंद्र पांडे, पूर्व विधायक हरिद्वार पांडे,दिनेश चंद श्रीवास्तव, विनोद जोसेफ,राजीव पांडे, अजीत पाठकअबिन्का प्रताब सिंह ,सुमन, तौकीर आलम, प्रेमलता चतुर्वेद, अमित कन्नौजिया, कुसुम पांडेय, मेनिका पांडेय, पासवान, साहिल अनवर हुसैन, राजेन्द्र यादव, नीरज सिंह, उषा श्रीवास्तव,निर्मला गुप्ता,प्रतिमा राय, महेंद्र नाथ मिश्र,सत्येंद्र निषाद, प्रजापति,विजय प्रताप सिंह,मो.शमीम अंसारी, अख्तर,अयोध्या सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें