गोरखपुर। गोविवि के दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन पर बृहस्पतिवार को कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कुलपति प्रो. पूनम टंडन से मुलाकात कर बधाई दी। इस दौरान लंबित मांगों से संबंधित पत्रक भी सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. बीएन सिंह, निर्भय नारायण सिंह, सुरेंद्र यादव, हरेंद्र सिंह, शोभित पांडेय, अनुपमा गुप्ता, संतोष सिंह, सतीश द्विवेद, रमेंद्र प्रताप सिंह, आनंद चौधरी, कौशलेंद्र गुप्ता आदि शामिल रहे। मांग पत्र मे मॄतक आश्रित कोटे में नियुक्ति, कर्मचारियों से संबंधित एसीपी की सुविधा, लंबित पदोन्नति की प्रक्रिया को पूर्ण करने, निलंबित कर्मचारियों की यथाशीघ्र बहाली, वित्त समिति एवं कार्य परिषद से पारित कर्मचारियों के मानदेय एवं अन्य पारिश्रमिक प्रदान करने और चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी में प्रमोशन की प्रक्रिया पूर्ण करने आदि मांगें की गईं। संवाद