फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक विवादों के निस्तारण का सबसे अच्छा तरीका सुलह समझौता : संगीता

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पारिवारिक विवादों के निस्तारण का सबसे अच्छा तरीका सुलह समझौता ही है। हम भाग्यशाली है कि पति-पत्नी के विवादों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कर दोनों को एक साथ रहने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन

ये बातें इलाहाबाद उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा ने कहीं। वह मोहद्दीपुर स्थित एक होटल में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि न्यायिक अधिकारियों को संबोधित कर रहीं थीं।



प्रशिक्षण शिविर में 29 जनपदों से आए 51 प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय को संबोधित करते हुए उन्होंने मिडिएशन ट्रेनरों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि ट्रेनर की वजह से प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन हुआ। इस शिविर के माध्यम से मिडिएशन के बारे सभी को बहुत सी जानकारियां मिलीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर जनपद न्यायाधीश तेज प्रताप तिवारी ने नवरात्र की शुभकामना देते हुए कहा कि लोगों के लिए बहुत ही सौभाग्य का दिन है कि हमारे बीच उच्च न्यायालय इलाहाबाद की न्यायमूर्ति उपस्थित हैं। इसमें मीडिएटर अनूप कुमार श्रीवास्तव, नीरज उपाध्याय, राजलक्ष्मी सिन्हा, संदीप सक्सेना सहित न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें