गोरखपुर। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर ने बुधवार को कांफ्रेंस के माध्यम से बाढ़ की आपदा से राहत व बचाव की तैयारियों पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य मेंं कत्तई कोताही न बरती जाए। मुख्य सचिव ने कहा है कि अतिवृष्टि और बाढ़ से निपटने के लिए सभी विभाग तत्परता और सतर्कता के साथ अपनी तैयारियां पूरी रखें।
इस दौरान उन्होंने कमिश्नर और डीएम को बाढ़ प्रभावितों के लिए वैकल्पिक आश्रय स्थल की व्यवस्था में स्कूल, धर्मशाला आदि को चिह्नित करने सहित आपदा से निपटने के अन्य निर्देश दिए। कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीएम कृष्ण करुणेश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद