फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: उधार के 2.75 लाख मांगने पर सिपाही ने दी धमकी, परिवार को धमका भी रहा-ADG से शिकायत

Wed, 08 Jul 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गोरखनाथ क्षेत्र के 10 नंबर बोरिंग निवासी शशिकांत सोनकर के मुताबिक, सिपाही ने निजी आवश्यकता बताकर उनसे 9.75 लाख रुपये उधार लिए थे। बाद में सात लाख रुपये लौटा दिए, जबकि 2.75 लाख रुपये अब भी बकाया हैं। उनका कहना है कि कई बार तकादा करने के बावजूद शेष रकम नहीं लौटाई गई।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुपये के लेनदेन को लेकर विशेष शाखा में तैनात एक सिपाही विवादों में घिर गया है। शहर के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि सिपाही ने उससे लाखों रुपये उधार लिए लेकिन पूरी रकम वापस करने के बजाय अब धमका रहा है। पीड़ित ने एडीजी जोन कार्यालय में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है।

विज्ञापन


गोरखनाथ क्षेत्र के 10 नंबर बोरिंग निवासी शशिकांत सोनकर के मुताबिक, सिपाही ने निजी आवश्यकता बताकर उनसे 9.75 लाख रुपये उधार लिए थे। बाद में सात लाख रुपये लौटा दिए, जबकि 2.75 लाख रुपये अब भी बकाया हैं। उनका कहना है कि कई बार तकादा करने के बावजूद शेष रकम नहीं लौटाई गई।

उल्टे, बकाया मांगने पर सिपाही कथित तौर पर परिवार पर दबाव बना रहा है और धमकी दे रहा है। शशिकांत ने शिकायत में बताया कि उनके पिता का इलाज लखनऊ में चल रहा है और छोटा भाई भी अस्वस्थ है।
विज्ञापन


ऐसे में लगातार मिल रही धमकियों से परिवार गहरे मानसिक तनाव से गुजर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित सिपाही गोरखपुर का निवासी होने के बावजूद अधिकारियों को गुमराह कर जिले में ही तैनाती हासिल करने में सफल रहा। इसकी भी जांच कराने की मांग की गई है।

मामले पर एसपी सिटी निमिष पाटील ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। आरोप सही पाए जाने पर संबंधित सिपाही के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें