फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डीडीयू में होंगी प्रतियोगिताएं, सात दिनों तक चलेगा आयोजन

Fri, 01 Mar 2024 12:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सात दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन
DDU gorakhpur - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठित संस्था गोरखपुर विश्वविद्यालय महिला कल्याण संगठन (गुवा) के तत्वावधान में सात दिवसीय कार्यक्रम ''''इंस्पायर इंक्लूजन'''' का शुभारंभ शुक्रवार से हो रहा है। गुवा अध्यक्ष प्रो. नंदिता सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. पूनम टंडन करेंगी।

विज्ञापन


सात दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिताओं में संवाद, नुक्कड़ नाटक, रंगोली, सांस्कृतिक प्रतियोगिता, सामूहिक वार्ता आदि जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय के विद्यार्थी प्रतिभाग करेगे। कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें