फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कंपनी के मैनेजर और अकाउंटेंट ने की 33 लाख की जालसाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
भटहट (गोरखपुर)। गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट के रहने वाले दिव्यांश पांडेय ने अपने ही फर्म के मैनेजर और अकाउंटेंट पर 33 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगाया है। दिव्यांश की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि इन लोगों ने फर्जी खर्च दिखाकर रुपये का गबन किया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, दिव्यांश ने तहरीर में लिखा है कि वह एसआर विजन पाॅवर सॉल्यूशन के एसोसिएट डायरेक्टर हैं। कंपनी सरकारी एवं गैर सरकारी ठेकों पर काम करती है। आरोप है कि आठ माह पूर्व कंपनी में अभिषेक राय को साइट मैनेजर तथा राजन पांडेय को अकाउंटेंट के पद पर नियुक्त किया था। दोनों कर्मचारी कंपनी की ओर से प्राप्त धनराशि को अपने अधीनस्थ कर्मचारी एवं अन्य जरूरी खर्च पर इस्तेमाल किया करते थे।
आरोप है कि आठ जून 2023 को कंपनी के हिसाब-किताब की जानकारी लेनी चाही तो पता चला कि दोनों कर्मचारियों की ओर से कंपनी के खाते से 18 लाख एवं 15 लाख रुपये नकद अपने अधीनस्थ कर्मचारियों एवं अन्य देनदारियों को न देकर स्वयं गबन कर लिया गया है। पूछताछ की तो आरोपियों की ओर से कुछ दिन का समय मांग कर पूरा हिसाब करने की बात कही गई।
विज्ञापन

बताया है कि कुछ दिन बाद पुनः हिसाब मांगने पर दोनों लोग कंपनी के ऑफिस से लेखा-जोखा व कंपनी के जरूरी दस्तावेज एवं संबंधित चेक बुक लेकर फरार हो गए। उक्त चेक बुक में से एक चेक निकाल कर पांच लाख रुपये छलपूर्वक भुगतान कराने की कोशिश कर रहे थे।
बैंक कर्मचारियों ने फोन पर इसकी सूचना दी। उसके बाद वह शाहपुर स्थित ब्रांच बैंक ऑफ बड़ौदा मेडिकल कॉलेज रोड पर गए। आरोपियों ने उनसे गाली-गलौज करते हुए कहा कि संपूर्ण 33 लाख रुपये भूल जाओ नहीं तो तुम्हारी हत्या कर देंगे। आरोप है कि कंपनी की संपत्ति को हड़पने के साथ ही जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें