कमिश्नर ने सहजनवां विकास खण्ड के पिपरा ग्राम पंचायत स्थित अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले में सहजनवां ब्लॉक के पिपरा गांव में निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय का सोमवार को निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने निर्माण की गुणवत्ता मानक के अनुरुप नहीं मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने फर्श पर पानी डलवाकर देखा तो पानी बहने की बजाए एक ही जगह जमा रहा। इसपर उन्होंने लेवलिंग सही करने का निर्देश दिया साथ ही वॉशरूम और कमरों को हवादार बनाने का कहा।
कमिश्नर ने गर्ल्स हास्टल, ऐकेडमिक ब्लाक, लाईब्रेरी, गेस्ट रूम वॉशरुम आदि का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि काम की गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसमें किसी भी प्रकार का समझौता नही किया जा सकता है। कमिश्नर ने कार्यदायी संस्था को मानक के अनुरुप कार्य कराते हुए समय से इसे पूरा करने को कहा।
उन्होंने बताया कि उप्र भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कमर्कार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित होने जा रहे अटल आवासीय विद्यालय में निमार्ण श्रमिकों के बच्चों एवं ऐसे अनाथ बच्चे जिनके अभिभावकों की कोरोना काल में मृत्यु हो गई है, उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी।
वहां से निकलकर कमिश्नर खाद कारखाना परिसर में स्थित निमार्णधीन सैनिक विद्यालय, उसके हास्टल, डायनिंग हाल आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां भी सभी कमरों, हाल आदि में वेंटिलेशन का विशेष ध्यान देने को कहा।
कायर्दायी संस्था द्वारा बताया गया कि सैनिक विद्यालय का निमार्ण अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। इस पर कमिश्नर ने कहा कि कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर जवाबदेही तय की जाएगी।