फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संकटमोचन के जन्मोत्सव पर होगा सामूहिक सुंदरकांड पाठ

Sun, 21 Apr 2024 05:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

चैत्र पूर्णिमा पर 23 को मनाया जाएगा श्री हनुमान जन्मोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। चैत्र पूर्णिमा पर मंगलवार को बजरंग बली का जन्मोत्सव आस्था पूर्वक मनाया जाएगा। जन्मोत्सव मनाने के लिए शहर के प्रमुख मंदिरों में सोमवार से ही तैयारी शुरू हो जाएगी।
शहर में श्री हनुमान मंदिर बेतियाहाता, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर जटाशंकर एवं संकट मोचन हनुमान मंदिर बाईपास रोड पर काफी संख्या में लोग दर्शन पूजन करेंगे। सभी मंदिरों में सुंदरकांड पाठ होगा।
विज्ञापन

ज्योतिर्विद मनीष मोहन ने बताया कि संकटमोचन के जन्मोत्सव पर शनि की साढ़े साती से राहत के लिए लोग अनुष्ठान करेंगे। इसके साथ ही घरों व मंदिरों में पूजा व भजन कीर्तन होगा।
विज्ञापन

-
51 किलो लड्डू का लगेगा भोग

श्री हनुमान मंदिर बेतियाहाता में सोमवार से बिजली सजावट व फूलों का शृंगार किया जाएगा। मंगलवार सुबह 6:30 बजे भक्त दर्शन पूजन करेंगे। मंदिर के आचार्य राम नारायण त्रिपाठी ने बताया कि दोपहर दो बजे सामूहिक सुंदरकांड पाठ होगा। शाम पांच बजे हनुमान जी को देसी घी से निर्मित 51 किलो लड्डू का भोग लगाया जाएगा और रात आठ से 10 बजे तक भजन कीर्तन होगा, उसके बाद आरती होगी। इसी प्रकार दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर जटाशंकर और देवरिया बाई रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में भी सजावट की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें