गोरखपुर। शाहपुर इलाके में रहने वाली युवती के मोबाइल पर फोन कर कोचिंग संचालक गाली और धमकी दे रहा है। परेशान युवती ने शाहपुर थाने में केस दर्ज कराया है।
जानकारी के मुताबिक, युवती ने तहरीर में लिखा है कि कोचिंग संचालक राजन गुप्ता 26 अप्रैल से कई बार उसके मोबाइल पर फोन कर गाली दे चुका है। उसने एक लड़की से भी मेरे मोबाइल पर फोन कराकर गाली दिलवाया है, जबकि उस लड़की को मैं जानती भी नहीं हूं। पुलिस जांच कर रही है। ब्यूरो