पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के बीच एक राहत भरी खबर है। टोरेंट कंपनी ने सीएनजी की कीमतों पर 50 पैसे प्रति किलो की दर से कटौती का एलान किया है। बुधवार से सीएनजी पंप पर एक किलो सीएनजी 65.40 रुपये की दर से बेचा जाएगा।
गोरखपुर परिक्षेत्र के सात सीएनजी स्टेशनों पर नियमित चलने वाले 1200 वाहनों में रोजाना 6000 किलो सीएनजी की खपत होती है। जिसमें पांच गोरखपुर, एक संतकबीनगर और एक कुशीनगर में सीएनजी का पंप काम कर रहा है।
टोरेंट गैस के कार्यकारी निदेशक डॉ. नरेंद्र कुमार ने बयान जारी कर कहा कि सीएनजी की कीमतों में कमी, पेट्रोल और डीजल का बेहतर विकल्प बनेगा। इसकी अहमियत को समझते हुए ही मौजूदा समय में कार, ऑटो रिक्शा, छोटे वाणिज्यिक वाहनों के सभी अग्रणी निर्माताओं ने कारखाने फिट सीएनजी इंजनों के साथ बेहद प्रतिस्पर्धी कीमतों पर मॉडल लांच किया है।
टोरेंट कंपनी में मारूति सुजुकी के साथ मिलकर एक आकर्षक स्कीम शुरू की है। जिसके तहत गोरखपुर, कुशीनगर और संतकबीरनगर में नए वाहनों के खरीदार निशुल्क 2500 रुपये की सीएनजी का लाभ उठा सकते हैं। यह ऑफर 31 जुलाई तक मान्य है।
टोरेंट की ओर से लगातार सीएनजी के आउटलेट बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है। जुलाई महीने में दो और सीएनजी आउटलेट खुलने जा रहे हैं। जून 2021 तक गोरखपुर परिक्षेत्र में 13 सीएजी स्टेशन खोलने की दिशा में कंपनी की ओर से काम किया जा रहा है।