सीएमओ ने साबुन से हाथ ध्ाुलने के महत्व बताए गोरखपुर। वर्ल्ड हैंड हाइजिन दिवस पर मंगलवार को सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने अपने कार्यालय में साबुन से हाथ धुलकर स्वास्थ्य कर्मियों को हाथ धुलने का तरीका बताया। कहा कि यदि ठीक से नियम पूर्वक हाथ धुले जाएं तो 70 फीसद कोरोना संक्रमण की आशंका खत्म हो जाती है। यही वजह है कि डब्ल्यूएचओ हाथ धुलने के को लेकर लोगों को बार-बार आगाह भी कर रहा है। कहा कि बैक्टीरिया सबसे ज्यादा हाथों के जरिए शरीर में फैलते हैं इसलिए हाथों को स्वच्छ रखना सबसे जरूरी है।