गीडा के कालेसर में उद्यमियों के साथ सीएम योगी व सांसद
- फोटो : अमर उजाला
120 एकड़ में आवासीय परियोजना भी लॉन्च की। आवासीय योजना में छोटे, मध्यम और बड़े आकार के भूखंड होंगे। कालेसर में व्यावसायिक एवं आवासीय परियोजना कनेक्टिविटी के लिहाज से बेहतर है। इसकी कनेक्टिविटी एनएच-28, लखनऊ-मुजफ्फरपुर फोरलेन राजमार्ग एवं सोनौली राजमार्ग से है। कालेसर में ही एक अंतरराज्यीय बस टर्मिनल बनाने की भी योजना है।
एसडी इंटरनेशनल की करीब 300 करोड़ रुपये के निवेश वाली यूनिट (प्लास्टिक रिसाइक्लिंग प्लांट एवं फूड पैकेजिंग कंटेनर यूनिट) का शिलान्यास और गीडा की 90 करोड़ रुपये की लागत वाली 18 अन्य विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी सीएम योगी ने किया।