फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रहा है गोरखपुर: पहली बार शहर के इस हिस्से से गुजरेंगे CM Yogi,हो रही है तैयारी- मिलेगी बड़ी सौगात

Wed, 02 Apr 2025 02:27 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

रामगढ़ताल के किनारे नौकायन रोड शहर का सबसे बड़ा पर्यटन स्थल बन चुका है। यहां जुटने वाली भीड़ को अतिरिक्त जगह उपलब्ध कराने के लिए नौकायन घाट से देवरिया बाईपास रोड तक नई सड़क बनाई गई है। इसके अलावा पैडलेगंज से मोहद्दीपुर आरकेबीके और कुनराघाट से लेकर सहारा एस्टेट तक रिंग रोड का भी निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी रिंग रोड से सीएम योगी का काफिला निकलेगा, निरीक्षण करते जीडीए वीसी और सीई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला शनिवार को एयरपोर्ट से चंपा देवी पार्क जाने के लिए ताल रिंग रोड से होकर गुजरेगा। इस सड़क का मुख्यमंत्री को लोकार्पण करना है। सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। ताल की तरफ मोहद्दीपुर से लेकर पैडलेगंज तक स्टील की रेलिंग भी लग गई है।

विज्ञापन


फुटपाथ का भी निर्माण कराया गया है। सुबह फुटपाथ लोगों के टहलने के काम आएगा। वहीं शाम को यहां से लोग खड़े होकर ताल का खूबसूरत नजारा भी देख सकेंगे। रामगढ़ताल के किनारे नौकायन रोड शहर का सबसे बड़ा पर्यटन स्थल बन चुका है।

यहां जुटने वाली भीड़ को अतिरिक्त जगह उपलब्ध कराने के लिए नौकायन घाट से देवरिया बाईपास रोड तक नई सड़क बनाई गई है। इसके अलावा पैडलेगंज से मोहद्दीपुर आरकेबीके और कुनराघाट से लेकर सहारा एस्टेट तक रिंग रोड का भी निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें से पैडलेगंज से मोहद्दीपुर आरकेबीके तक सड़क बन चुकी है। इसी सड़क का लोकार्पण मुख्यमंत्री को करना है। इस सड़क के बन जाने से एम्स व एयरपोर्ट की तरफ से आने वाले वाहनों को सिक्सलेन, तारामंडल और बेतियाहाता इलाके में जाने के लिए एक अतिरिक्त मार्ग मिल जाएगा।

इससे मोहद्दीपुर में लगने वाले जाम में कमी आने की उम्मीद है। इस महत्वपूर्ण सड़क के लोकार्पण के लिए आ रहे सीएम का काफिला सबसे पहले इस सड़क से गुजरेगा। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। मंगलवार को जीडीए वीसी आनंद वर्द्धन और प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने इस सड़क का निरीक्षण कर सफाई व सुंदरीकरण कार्य को देखा।

वीसी ने निर्देश दिए कि आरकेबीके से लेकर पैडलेगंज तक सड़क व फुटपाथ की रंगाई-पुताई व सफाई कार्य चार अप्रैल तक पूरा करा लिए जाएं।

गीडा की डिस्टीलरी में होगी अंग्रेजी शराब-बीयर की पैकिंग
गोरखपुर। गीडा सेक्टर 26 में लगे केयान डिस्टीलरी का छह अप्रैल को मुख्यमंत्री उद्घाटन करेंगे। करीब 1200 करोड़ से लगी इस फैक्टरी में हर दिन 3.5 लाख लीटर एथेनाॅल का उत्पादन किया जाएगा। इस कंपनी के एमडी विनय कुमार सिंह ने बताया कि यह एशिया की सबसे बड़ी एथेनाल फैक्टरी है, जिसमें अनाज का उपयोग कर एथेनाल बनाया जाएगा।

इसके चालू होने से कृषि उत्पादों की खरीदारी बढ़ेगी, जिसका सीधा फायदा किसानों को मिलेगा। फैक्टरी का ट्रायल महीना भर पहले ही हो गया था। पहले दो अप्रैल को उद्घाटन की संभावना थी। लेकिन मुख्यमंत्री की व्यस्तता के चलते अब छह अप्रैल को उद्घाटन का समय मिला है। गीडा सीईओ अनुज मलिक ने बताया कि उद्घाटन की तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें