फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शहर पहुंचे सीएम योगी, ईश्वरचंद मिश्रा के घर पहुंच कर कुशलक्षेम पूछा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर पहुंचकर गुरु गोरखनाथ का किया दर्शन पूजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सोमवार को देवरिया जिले के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम को गोरखपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से सीधे वह बेतियाहाता वार्ड के सूर्य बिहार कालोनी में ईश्वर चंद मिश्रा के घर पहुंचे। वहां जाकर उनका हाल जाना, ईश्वर चंद इन दिनों अस्वस्थ चल रहे हैं। मुख्यमंत्री थोड़ी देर वहां रुकने के बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। सबसे पहले गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर जाकर शीश नवाया।
विज्ञापन

सोमवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी देवरिया में कई सड़कों का शिलान्यास करने आए थे। उस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री गोरखपुर आ गए। एयरपोर्ट से वह सीधे बेतियाहाता स्थित ईश्वर चंद मिश्रा के घर पहुंच गए। ईश्वर चंद्र मिश्रा का मंदिर से बहुत पुराना नाता है। इधर कुछ दिनों से वह अस्वस्थ चल रहे हैं। इस नाते वह मंदिर नहीं आ पा रहे। इसकी जानकारी जब योगी आदित्यनाथ को हुई तो वह सोमवार को उनसे मिलने उनके घर पहुंच गए और उनका कुशल क्षेम पूछा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें