फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीएम योगी का निर्देश, फोरलेन के लिए नहीं टूटेंगे मकान...मुआवजा भी 4 गुना

Sat, 07 Sep 2024 10:01 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

सीएम योगी शुक्रवार को पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के सोनबरसा में 535 करोड़ रुपये की लागत वाली पांच विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि फोरलेन निर्माण में किसी का मकान नहीं टूटेगा, इसे लेकर अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
बालापार टिकरिया मार्ग पर सेतु का उद्घाटन करते सीम योगी व मौजूद अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि फोरलेन निर्माण में अब किसी का मकान नहीं टूटेगा। भले ही फोरलेन का नक्शा बदलना पड़े। इसके लिए मैंने अधिकारियों को निर्देश दे रखा है। इसके साथ ही सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा देने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे जमीन के मुआवजे के पैसे से दूरदराज के क्षेत्र में खेत खरीदें और कुछ नया काम भी शुरू करें। इससे आने वाली पीढ़ी खुशहाल बनेगी।

विज्ञापन



सीएम योगी शुक्रवार को पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के सोनबरसा में 535 करोड़ रुपये की लागत वाली पांच विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। असुरन-पिराइच, बालापार टिकरिया फोरलेन निर्माण के दौरान कस्बों में पड़ने वाले मकान सड़क की जद में आ रहे थे।
विज्ञापन


यहां के लोगों ने मुख्यमंत्री से मिलकर कस्बों में सड़क का नक्शा बदलकर बाईपास बनाने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मंच से साफ कर दिया कि किसी का मकान नहीं टूटने दिया जाएगा।

चिलुआताल को बनाएंगे पर्यटन का नया केंद्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि रामगढ़ताल की ही तर्ज पर चिलुआताल को भी पर्यटन का नया केंद्र बनाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। रामगढ़ताल में रोजाना 20-25 हजार लोग सैर-सपाटा करने जाते हैं। इसी तरह इस क्षेत्र के लोगों को पर्यटन के लिए नया स्थल मिल जाएगा। इससे रोजगार की संभावनाएं भी आगे बढ़ेंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें