फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम योगी ने BJP नेताओं व RSS पदाधिकारियों संग की बैठक, संगठन व चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा

Mon, 02 Mar 2026 04:23 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं संघ के गोरक्ष प्रांत और भाजपा के प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सोमवार को सर्किट हाउस परिसर स्थित एनेक्सी भवन में बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन मंत्री धर्मपाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर धर्मेंद्र सिंह की मौजूदगी रही।

विज्ञापन


बैठक में 2027 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ठीक 10.55 बजे हेलीपेड पर पहुंचे। जहां भाजपा के पदाधिकारी स्वागत को पहुंचे। वे सीधे सर्किट हाउस गए और बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर पहुँचे, जहां उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। मुख्यमंत्री शाम 4 बजे पांडेयहाता में आयोजित होलिका दहन कार्यक्रम में भाग लेंगे।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें