फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुख्यमंत्री योगी ने भरा SIR प्रक्रिया का फॉर्म, इस प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 223 के हैं मतदाता

Tue, 18 Nov 2025 10:58 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलाई जा रही है। इसके अंतर्गत मंगलवार सुबह बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) ने गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एसआईआर प्रक्रिया का फॉर्म उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
एसआईआर फार्म भरने के बाद देते सीएम योगी - फोटो : स्त्रोत- पीआर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक सजग मतदाता के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में मतदाता सूची के एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया का फॉर्म भरा। मुख्यमंत्री गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में झूलेलाल मंदिर के पास स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र के बूथ संख्या 223 के मतदाता हैं।

विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलाई जा रही है। इसके अंतर्गत मंगलवार सुबह बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) ने गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एसआईआर प्रक्रिया का फॉर्म उपलब्ध कराया। फॉर्म भरकर मुख्यमंत्री ने उन्हें वापस हस्तगत किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह, भाजपा के महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, स्थानीय पार्षद एवं नगर निगम बोर्ड के उपसभापति पवन त्रिपाठी, जीडीए बोर्ड के सदस्य दुर्गेश बजाज आदि भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें