मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम गोरखनाथ मन्दिर पहुंचे, जहां उन्होंने गुरू गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया और फिर अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी के यहां मांगलिक कार्यक्रम में आशीर्वाद देने जाएंगे। रात मे ही मुख्यमंत्री वापस लखनऊ लौट सकते हैं।