गोरखपुर। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना से जुड़कर अच्छा काम करने वाले पटरी व्यवसायियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे। सोमवार को गोरखपुर क्लब में आयोजित स्वनिधि महोत्सव में मुख्यमंत्री चुने गए पटरी व्यवसायियों को कार्ट (गाड़ी) प्रदान करेंगे। 25 पटरी व्यवसायियों के लिए 19 कार्ट वाराणसी और अयोध्या से छह कार्ट मंगाए गए हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 1500 पटरी व्यवसायियों को बुलाया गया है। यह जानकारी डूडा के परियोजना अधिकारी विकास सिंह ने दी। बताया कि कार्यक्रम शाम चार बजे से शुरू होगा। इसमें सबसे ज्यादा डिजिटल लेन-देन करने वाले पटरी व्यवसायियों को सम्मानित करने के साथ ही 40 दिव्यांगों को सीएम ट्राइसाइकिल भी देंगे। बताया कि नगर निगम में लगे स्वनिधि मेले में बैंकों ने कई आवेदकों को ऋण भी दिए। पांच जून को भी बैंक शिविर लगाएंगे। लाभार्थियों को राशनकार्ड, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पेंशन, पीएम जीवन ज्योति, श्रम योगी मानधन समेत अन्य योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा।
0000