फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीएम ने ली चुटकी...कहा-कालीबाड़ी के बाबा के भजन सुनने की थी इच्छा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के स्मृति भवन सभागार में हो रही गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सीएम योगी आदित्यनाथ ने काली बाड़ी के महंत रविंद्रदास की दो बार चुटकी लेते हुए मुस्कुराए। इसके बाद अन्य लोगों के चेहरे पर भी मुस्कुराहट आ गई हालांकि उस समय बैठे लोग उनके इशारे को नहीं समझ पाए। सीएम योगी ने अपने संबोधन के अंतिम समय में यह बात कह दी। सीएम ने कहा कि कालीबाड़ी के बाबा का भजन सुनने के इच्छा थी, इस पर वह हंसने लगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पहले कालीबाड़ी के बाबा कथा में शाम को आरती में ही पहुंचते थे। इसके पहले वह अपने यहां अनुष्ठान में लीन रहते थे। उन्होंने कहा कि बाबा ने यहां के एक कर्मचारी से पूछा था कि सीएम कब आएंगे, उनको शाम 05:30 की सूचना दी गई तो वह समय से ही आए लेकिन उन्हें पता नहीं चला हम दोपहर में ही आ गए थे, यह सुनकर बाबा को आश्चर्य हुआ होगा। यह कहते हुए सीएम की हंसी रुक नहीं रही थी। उन्होंने बाबा की तारीफ भी की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें