फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम, गुरु गोरखनाथ का किया दर्शन

Tue, 23 Apr 2024 07:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
गुरू गोरखनाथ की पूजा करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की शाम चुनावी सभाएं करने के बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन कर आशीर्वाद लिया और इसके बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किया।
विज्ञापन


वहीं, मंदिर परिसर स्थित देवालय में हनुमान की मूर्ति स्थापना के बाद सोमवार को रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई। इसी के साथ 18 अप्रैल से चल रही रुद्र महायज्ञ संपन्न हो गया। यज्ञाचार्य डॉ. रंगनाथ त्रिपाठी एवं आचार्य अश्वनी त्रिपाठी के दिशा-निर्देश में गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने देवताओं एवं मंडप पूजन के बाद हवन के साथ पूर्णाहुति की।

पूर्णाहुति में यज्ञाचार्य पंडित रामानुज त्रिपाठी, डॉ. अरविंद कुमार चतुर्वेदी, डॉ. रोहित कुमार मिश्र, डॉ. अभिषेक कुमार पांडेय, डॉ. प्रागेंश कुमार मिश्र, डॉ. दिग्विजय शुक्ला, बृजेश मणि मिश्र, पुरुषोत्तम चौबे, ओमप्रकाश त्रिपाठी, हृदय नारायण शुक्ल, आचार्य शशि कुमार, आचार्य दीप नारायण, आचार्य नित्यानंद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें