गोरखपुर। नवरात्र पर गुरु गोरक्षनाथ घाट पर रोजाना धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है। सोमवार को ओंकारम के संरक्षक, भजन गायक अनूप जलोटा और ओंकारम के अध्यक्ष नवारून चटर्जी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सीएम ने ओंकारम अपना गोरखपुर के लोगो का लोकार्पण किया। इस दौरान भजन गायक ने विभिन्न मुद्दों पर सीएम से चर्चा की। संवाद