गोरखपुर। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े असलहा तस्करी के मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ कैंट पुलिस ने दो और संदिग्ध गुर्गों को ट्रेस कर लिया है। पुलिस ने दोनों तक पहुंचने के लिए उनके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान दोनों संदिग्धों के बारे में अहम जानकारी मिली है। उनकी लोकेशन और संपर्कों की पड़ताल के बाद पुलिस उनके घर पहुंची। हालांकि, दोनों अभी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। उनके परिजनों से पूछताछ कर संभावित ठिकानों और संपर्कों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मामले की विवेचना में सामने आ रहे तथ्यों के आधार पर अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच की जा रही है।