मानदेय का भुगतान न होने से नाराज हैं गोविवि के सफाई कर्मचारी
नियंता ने दो दिन में मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मानदेय नहीं मिलने से 10 दिनों से आंदोलित गोरखपुर विश्वविद्यालय के सफाईकर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। सभी ने सुबह कुलसचिव के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे नियंता ने दो दिन में मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया।
विश्वविद्यालय में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों और सफाईकर्मियों के मानदेय का भुगतान लंबे समय से नियमित नहीं हो पा रहा है। सफाईकर्मियों के मुताबिक करीब 80 आउटसोर्सिंग कर्मचारी तैनात हैं। सभी को 5,700 रुपये हर महीने मानदेय के रूप में मिलता है। उनका दो से छह माह तक का मानदेय बकाया है।