नगर आयुक्त ने शहर के कई इलाकों का निरीक्षण किया
गोरखपुर। नगर निगम की टीम ने सुबह बारिश के बीच शहर के जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान चोक नालियों की सफाई के साथ नालियों के स्लैब पर अतिक्रमण को चिह्नित किया गया। सुबह 5 बजे से ही टीम बारिश वाले इलाकों में मुस्तैद रही। इस दौरान कुछ इलाकों में नगर आयुक्त खुद भी पहुंचे। बेतियाहाता, दाउदपुर, गोपलापुर इलाके में नालियों की साफ-सफाई का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने कहा कि बारिश के बीच जलभराव ना हो, इसके लिए हर संभव प्रयास करें। टीम इलाकों में मुस्तैद रहे। कहा कि बारिश थमते ही नाले-नालियों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद