फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मारपीट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस से नोकझोंक

Mon, 29 Jul 2024 06:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सिंघडिया में गैस गोदाम के पास कार की टक्कर के बाद हुआ विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। एम्स इलाके के कूड़ाघाट में सड़क के किनारे खड़ी कार से दूसरी कार टकरा गई। आरोप है कि कार से टक्कर मारने वाले आरोपी ने अपने साथियों को बुलाकर उसकी पिटाई कर दी। एम्स पुलिस आरोपी को पकड़ने उसके घर पहुंची तो परिजन नोकझोंक करने लगे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, एम्स इलाके के सिंघड़िया गैस गोदाम कॉलोनी निवासी चंद्रशेखर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार की रात करीब 11 बजे मित्र अरविंद तिवारी के साथ उनकी कार से घर जा रहे थे। कूड़ाघाट के सोनारी गली के सामने फालूदा खाने के लिए रुके। इस बीच पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर कार का शीशा तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि थोड़ी देर बाद उनके अन्य साथी भी पहुंच गए और मारपीट कर उन्हें घायल कर दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो आरोपियों की पहचान आजाद अंसारी, सूरज गुप्ता के रूप में हुई। पुलिस आजाद अंसारी के घर उसकी तलाश में पहुंची तो उसके परिवार के लोग पुलिस से उलझ गए। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद समेत चार-पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें